5 सितंबर 2011 - 19:30

विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा पांचवाँ अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन तेहरान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 120 देशों से लगभग 700 विदेशी मेहमानों के सम्मिलित होने की सम्भावना है....

अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा पांचवाँ अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन तेहरान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें 120 देशों से लगभग 700 विदेशी मेहमानों के सम्मिलित होने की सम्भावना है सम्मेलन आगामी रविवार 11 सितम्बर से आरम्भ होगा जिसमें दुनिया भर के शियों के हालात पर विचार विमर्श किया जाएगा।ज्ञात रहे विश्व अहलेबैत परिषद द्वारा इस अंतर-राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हर चार साल पर एक बार किया जाता है जिसमें दुनिया के अधिकांश देशों से शिया उलेमा और विशेषज्ञ सम्मिलित होते हैं और शियों की हालात और विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर चर्चा की जाती है।......166